यह वेबसाइट आपको सबसे अच्छा ब्राउज़िंग अनुभव देने के लिए कूकीज इस्तेमाल करती है, जारी रखने के लिए स्वीकार करें पर क्लिक करें। और अधिक जानें

स्वीकार

HitPaw टूलकिट वीडियो एडिटर

  • किसी भी ज़रुरत पर वीडियो संपादित करने के लिए 1 क्लिक।
  • बेहद आसान चरण और प्रयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस।
  • वीडियो काटें/समायोजित करें/क्रॉप करें/रोटेट करें, स्पीड बदलें और कई अन्य सुविधाएं।
  • प्रयोग करने के लिए मुफ़्त और जल्दी जवाब देने वाला सहयोग।

एनिमे करैक्टर क्रिएटर 2021: अपने लिए नई सुविधाएं पाएं

पिछले दशक के बाद से, इंटरनेट का प्रयोग व्यापक रूप से बढ़ा है। इसी वजह से यह मुनाफ़ा उत्पन्न करने के लिए ऐसे हर व्यवसाय को बढ़ाने की कोशिश करता है, जिसकी कल्पना की जा सकती है। और हम सभी एनिमे व्यवसाय की बढ़ती हुई लोकप्रियता से परिचित हैं। इसलिए, अपना अवतार बनाने के लिए बहुत सारे मुफ़्त प्लेटफॉर्म और ऐप उपलब्ध हैं। यह लेख 2021 के 10 सबसे अच्छे एनिमे करैक्टर क्रिएटर पर फोकस करेगा।

1. एनिमे करैक्टर क्रिएटर के बारे में सामान्य जानकारी

इस लेख में, हम आपको सबसे अच्छे एनिमे मेकर के बारे में बताएँगे:

  1. Crypko
  2. MakeGirlsMoe
  3. Charat.me
  4. Cartoonify
  5. Character Creator
  6. Avatar Make: Anime
  7. SuperMe
  8. Avachara
  9. Factor for Avatar
  10. Bitmoji

जबकि अगले भाग में हम एनिमे अवतार से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देंगे:

2. 2021 के 10 सबसे अच्छे एनिमे करैक्टर क्रिएटर

नीचे 2021 के सबसे अच्छे एनिमे करैक्टर मेकर की सूची दी गयी है:

1. Crypko Free Avatar Maker

क्रिप्को एक शक्तिशाली सॉफ्टवेयर है, जो स्वचालित तरीके से पेशेवर गुणवत्ता वाले एनिमे चेहरे बनाने के लिए GAN (जेनरेटिव एडवरसैरियल नेटवर्क) का प्रयोग करता है। बहुत से लोग मानते हैं कि क्रिप्को MakeGirlsMoe का व्यावसायिक संस्करण है। इसके अलावा, इस प्रोग्राम का उपयोग करके, आप क्रिप्को कार्ड, विशेष कोड ख़रीद सकते हैं, जिनके प्रयोग से आप उच्च-गुणवत्ता वाले एनिमे करैक्टर बना सकते हैं।

इसके अलावा, इन कार्डों को मिलाकर, आप सामान्य से ज़्यादा एनिमे उत्पन्न कर सकते हैं। यह किसी चित्रकार के समान ही काम करता है क्योंकि एनिमे उद्योग में यह मानव पेशेवरों से तेज़ी से मैच कर सकता है। एनिमे करैक्टर बनाने के लिए बस उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और उनके चरणों का पालन करें।

anime character creator

लाभ:

  • यह उच्च गुणवत्ता वाले एनिमे प्रदान करता है।

नुकसान:

  • इसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए प्रयोग किया जाता है।

2. MakeGirlsMoe

MakeGirlsMoe एक अन्य शानदार एनिमे मेकर है, जिसे फुडन विश्वविद्यालय, कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय, स्टोनी ब्रुक विश्वविद्यालय और टोंगजी विश्वविद्यालय की सहयोगी टीम द्वारा बनाया गया है। इस प्रोग्राम का प्रयोग करके, आप इंसानों की सहायता के बिना उच्च-गुणवत्ता वाले एनिमे चित्र बना सकते हैं। हालाँकि, क्रिप्को के विपरीत यह केवल गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध है।

वैसे तो यह स्वचालित रूप से एनिमे करैक्टर उत्पन्न कर सकता है, लेकिन, बालों की स्टाइल, बालों का रंग, ब्लश, मुस्कान, आँखों का रंग, हैट, रिबन, चश्मे आदि जैसे समायोजन करने के लिए यह कई सारे विकल्पों के साथ आता है।

anime maker

लाभ:

  • बालों की स्टाइल, बालों का रंग, आँखों का रंग आदि बदलने के लिए यह कई सारे विकल्प प्रदान करता है।
  • आपके चित्र के आधार पर, यह स्वचालित रूप से एनिमे करैक्टर उत्पन्न कर सकता है।

नुकसान:

  • इसमें प्रीव्यू का विकल्प नहीं है।

3. Charat.me ऑनलाइन एनिमे करैक्टर क्रिएटर

अगर आप शुरुआत से एनिमे करैक्टर बनाना चाहते हैं, तो Charat.me आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह एक बेहतरीन एनिमे करैक्टर मेकर है जो आपको अपने करैक्टर को अपनी पसंद के अनुसार समायोजित करने की अनुमति दे सकता है। आप अपनी पसंद के आधार पर आँखों का रंग, बाल, कपड़े और अन्य सभी चीजों का चयन कर सकते हैं।

इसके अलावा, यह साइट असली आइकॉन और अवतार बनाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा, इसमें पुरुष करैक्टर की तुलना में महिला एनिमे करैक्टर के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।

anime character maker

लाभ:

  • यह अच्छी तरह से डिज़ाइन की गयी सुविधाएं प्रदान करता है।
  • इसके अलावा, यह बहुत सारे विकल्प प्रदान करता है।

नुकसान:

  • इसमें प्रयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस नहीं है।
  • कभी-कभी अंग्रेज़ी वाले वेबपेजों में भी यह कुछ कार्यक्षमताएं जापानी में दिखाता है।

4. Cartoonify

मुफ़्त अवतार बनाने की बात आने पर कोई भी कार्टूनीफाई को नहीं भूल सकता है। यह आपको शुरुआत से अपना ख़ुद का कार्टून बनाने की अनुमति देता है। आप अपनी मर्ज़ी से इसका आकार - कपड़े, पृष्ठभूमि, बालों का रंग आदि चुन सकते हैं।

हालाँकि, इस बात का ध्यान रखें कि यह केवल पश्चिमी करैक्टर बना सकता है। इसलिए, यदि आप मंगा या एनिमे करैक्टर बनाना चाहते हैं तो आपको किसी और ऑनलाइन एनिमे करैक्टर पर जाना होगा।

anime avatar

लाभ:

  • आप बदलाव और समायोजन करने के लिए आज़ाद होते हैं।
  • Charat.me के विपरीत, यह पुरुष करैक्टर के लिए समर्थन प्रदान करता है।

नुकसान:

  • इसकी कुछ सुविधाओं में सुंदरता की कमी होती है।

5. Character Creator

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, करैक्टर क्रिएटर का प्रयोग करके आप आसान और मज़ेदार तरीके से अपने एनिमे करैक्टर बना सकते हैं। हालाँकि, आपको केवल पुरुष और महिला एनिमे करैक्टर में समायोजन करने की अनुमति होती है। आप लिंग बदलने, एक्सेसरीज, पंख आदि जोड़ने जैसे बदलाव कर सकते हैं।

इसके अलावा, आप अपने अंतिम अवतार को SVG फॉर्मेट में भेज सकते हैं और इसे कॉमिक्स, गेम और वाणिज्यिक वेबसाइटों में प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आपके अवतार को और ज़्यादा रोचक बनाने के लिए इन-बिल्ट एक्सेसरीज के साथ आता है। करैक्टर क्रिएटर के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रयोग के लिए मुफ़्त उपलब्ध है।

anime character creator online

लाभ:

  • यह बहुत सारी सुविधाएं प्रदान करता है।

नुकसान:

  • कभी-कभी इसकी महिला करैक्टर बहुत मस्कुलर होती हैं।

6. अवतार मेकर: एनिमे

यह ऐप iOS और एंड्रॉइड दोनों प्रयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह बहुत सारे मिक्स और मैच सुविधाओं के साथ आता है। इसलिए, यह किसी भी शैली में अपने असली करैक्टर बनाने में आपकी सहायता करता है; फैंटसी, फिक्शन, रोमांटिक, समकालीन और शूरवीर। यह बालों के अनुकूल रंग और बहुत सारी एक्सेसरीज के साथ 10,000 से भी ज़्यादा करैक्टर पेश करता है।

यह आपको अपनी ख़ुद की कवई कहानियां बनाने के लिए अपने करैक्टर को मंगा, कॉमिक्स में डालने देता है। आप अपने अवतार को फ़ोन गैलरी में सहेज सकते हैं या इसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।

create your own anime character

लाभ:

  • यह 10,000 से ज़्यादा करैक्टर ऑफर करता है।
  • यह रंग के अनुकूल विकल्पों के साथ आता है और सुंदर एक्सेसरीज प्रदान करता है।

नुकसान:

  • इसका इंटरफ़ेस ज़्यादा अच्छा नहीं है।

7. SuperMe

सुपरमी को ख़ासकर लड़कियों के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह iOS और एंड्रॉइड दोनों पर उपलब्ध है। यह चेहरे पर भाव जोड़ने के लिए कई प्रकार की MOE सामग्रियां प्रदान करता है। इस ऐप का प्रयोग करके, आप न केवल अपना एनिमे करैक्टर बना सकते हैं, बल्कि दूसरे लोगों के साथ चैट भी कर सकते हैं।

यह ऐप अनोखा अवतार बनाने के लिए विभिन्न आइटम प्रदान करता है। इसके अलावा, यह काफी सरल और प्रयोग करने में आसान है।

free avatar maker

लाभ:

  • नए दोस्त बनाने के लिए यह चैट के विकल्प के साथ आता है।
  • 100 से ज़्यादा एनीमेशन भूमिकाएं प्रदान करता है।

नुकसान:

  • इसकी कुछ सुविधाएं चीनी भाषा में उपलब्ध हैं, जिसकी वजह से अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगकर्ताओं को परेशानी हो सकती है।

8. Avachara

अवचारा ऑनलाइन अपने एनिम करैक्टर बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें छवि अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह आपको शुरुआत से करैक्टर बनाने की अनुमति दे सकता है। लिंग चुनने के बाद आप आँखें, भौंह, नाक, मुंह, बाल जैसी चेहरे की विशेषताएं जोड़ सकते हैं और कपड़े पहना सकते हैं।

इसके अलावा, आप चश्मे और उपकरण जैसी दूसरी एक्सेसरीज भी जोड़ सकते हैं। वैसे अपने करैक्टर को शुरुआत से बनाना मज़ेदार होता है, लेकिन इसमें बहुत समय लगता है।

make your own anime character

लाभ:

  • आप शुरू से अपना करैक्टर बना सकते हैं।
  • पुरुष करैक्टर के लिए समर्थन देता है।

नुकसान:

  • इसमें बहुत समय लगता है।
  • कपड़ों जैसे कुछ विकल्प ठीक से डिज़ाइन नहीं किये गए हैं।

9. Factory for Avatar

फैक्ट्री फॉर अवतार अपने ख़ुद के एनिमे करैक्टर तस्वीरें, हेड पोर्ट्रेट और प्रोफाइल तस्वीरें बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें आप कई सुंदर स्टीकर और सजावटी सामान प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने प्यारे और फैंसी अवतार को तैयार करने और उसके चेहरे की विशेषताओं को समायोजित करने के लिए आज़ाद हैं।

यह ऐप सिंगल क्लासिफिकेशन रिसोर्स बंडल के साथ आता है। संक्षेप में, आपको हर बार किसी दूसरे बंडल का प्रयोग करने के लिए उसकी चीज़ों को डाउनलोड करने की आवश्यकता होती है।

anime character creator

लाभ:

  • बहुत सारे सुंदर स्टीकर और सजावटी सामान प्रदान करता है।
  • आपको अपनी इच्छानुसार बैकग्राउंड कस्टमाइज़ करने की अनुमति देता है।

नुकसान:

  • हर बार किसी दूसरे बंडल का प्रयोग करने के लिए आपको उनकी चीज़ों को डाउनलोड करना पड़ता है।

10. Bitmoji

2020 के सबसे अच्छे एनिमे क्रिएटर की सूची में हमारा आखिरी नाम है, बिटमोजी। इससे आप अपने अवतार बना सकते हैं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, यथार्थवादी चित्र बनाने के लिए इसमें स्टीकर की एक विशाल लाइब्रेरी मौजूद है।

हालाँकि, यह स्नैपचैट के साथ काम करता है, लेकिन यह फेसबुक, आईमैसेज, जीबोर्ड और स्लैक जैसे कुछ बिजनेस-ओरिएंटेड ऐप्स पर भी उपलब्ध है।

anime maker

नुकसान:

  • स्टीकर की विशाल लाइब्रेरी के साथ आता है।
  • सभी iOS, एंड्रॉइड और डेस्कटॉप प्रयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

नुकसान:

  • इसके कुछ विकल्प बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

3. एनिमे अवतार के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. सबसे अच्छा मुफ़्त अवतार क्रिएटर कौन सा है?

ऑनलाइन ऐसे सैकड़ों मुफ़्त अवतार मौजूद हैं जिनका प्रयोग करके कोई भी अपने अवतार बना सकता है। हालाँकि, हमने पहले ही कार्टूनीफाई, अवचारा, करैक्टर क्रिएटर और अवतार मेकर जैसे 2021 के 10 सबसे अच्छे अवतार क्रिएटरों के बारे में बता दिया है।

Q2. क्या Charat.me सुरक्षित है?

Charat.me की ऑनलाइन रेटिंग और समीक्षाएं देखने पर आप यह समझ सकते हैं कि इसे प्रयोग करना बिल्कुल सुरक्षित है। बच्चों की सुरक्षा की बात आने पर इसे 100/100 स्कोर मिलते हैं, और विश्वसनीयता के मामले में इसे 72 मिलता है।

निष्कर्ष

एनिमे की लोकप्रियता में बेमिसाल वृद्धि की वजह से, बहुत बड़ी संख्या में लोगों का अपने अवतार बनाने की तरफ झुकाव हुआ है। इसीलिए, हमने इस लेख में 10 सबसे अच्छे एनिमे करैक्टर क्रिएटरों के बारे में जानकारी प्रदान की है।

  • चर्चा का हिस्सा बनें और यहाँ अपनी राय बताएं

    टिप्पणी करें

    HitPaw के लेखकों के लिए अपनी समीक्षा लिखें

इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें